Rajasthan

राजस्थान के इन गांवों में सांपों का ‘कहर’, अब तक 19 लोग बने शिकार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, यहां सांप के काटने से 19 लोग घायल हो गए। अस्पताल में सांप काटने से घायल मरिजों का तांता लगने लगा। बीते तीन दिनों से बाड़मेर के साथ-साथ राजस्थान के कई जगहों पर बारिश के चलते बाढ की स्थिती उत्पन्न हो गई। जिसके कारण जीव-जंतुओं के बील में पानी भर गया। पानी के कारण सांप बील से बाहर आने लगे और सांपों के काटने से कुल 19 लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि सभी सही सलामत हैं।

जिन गांवों में सर्पदंश के मामले सामने आए। इसमें चौहटन के धारासर, चाडार, नवाताल जेतमाल, खारिया, राठौड़ान, गंगला, ऊपरला, सनाऊ, कापराऊ, सादुल की गफन शामिल हैं। सांप काटने के शिकार बने सभी लोगों का इलाज चौहटन अस्पताल में चल रहा। बताया गया कि इनमें से कई व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे। कोई घर पर काम कर रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें अंधेरे में सांप ने काटा।

चौहटन अस्पताल के प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि सांप काटने के 19 मरीज आए। सभी रोगियों का अस्पताल में तत्परता के साथ उपचार किया गया। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। किसी भी रोगी को दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े: Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु दौरा रद्द, ये है वजह

Related Articles

Back to top button