Punjabराज्य

शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ किया गया शिफ्ट

शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुक्तसर जिले से पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ में शिफ्ट किया गया है।

बता दें , जनवरी में प्रकाश सिंह बादल कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था। हालांकि जल्द ही उन्होंने संक्रमण को हरा दिया।

प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं, 94 वर्षीय के प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लांबी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।

प्रकाश सिंह बादल 1997 से लांबी सीट से जीत रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 1969, 1972, 1977, 1980 और 1985 में गिद्दड़बाहा से लगातार पांच बार जीत हासिल की थी। इसके बाद, उन्होंने लंबी सीट पर स्विच किया और लगातार पांच बार जीते। 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी।  

Read Also: अरविंद केजरीवाल का चरणजीत सिंह चन्नी पर वार, बोले- कांग्रेस ने पंजाब को किया बर्बाद

Related Articles

Back to top button