Punjab

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ और कैडेट्स का एनडीए के लिए चयन

Selection in NDA : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एस.ए.एस. नगर के आठ और पूर्व कैडेट्स का इस महीने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य सेवा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयन हुआ है। इनमें से कैडेट नवजोत सिंह गिल ने अखिल भारतीय मेरिट में 11वीं रैंक प्राप्त की है।

इन कैडेट्स को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन 8 कैडेटों- नवजोत सिंह गिल, विवान सूदन, करनवीर सिंह गिल, प्रत्यूष सिंह बेदी, मनकर्ण सिंह ढिल्लों, अनमोल बांका, प्रणव ठाकुर और अक्किरेड्डी साई वेदांश के चयन के साथ इस संस्था की स्थापना से अब तक इसके कुल 237 कैडेट विभिन्न सेवाओं की प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि इस संस्था के 160 पूर्व कैडेट रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में नियुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि 56.64% चयन दर के साथ यह संस्था देश में अपनी तरह की सबसे सफल संस्था है।

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने इन कैडेटों को देश के सच्चे सैनिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ये हमारे देश की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि कोर्सों के लिए एसएसबीज़ चल रही है, जिसमें इस संस्था केकैडेट्स का चयन किया जा रहा है। कैडेट्स को कॉल लेटर मिलने से पहले मेडिकल कराना अनिवार्य है।

रिपोर्ट : अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव होंगे टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, वनडे में रोहित शर्मा के हाथों रहेगी कमान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button