Sardar Vallabhbhai Patel : सपने देखने वाला व्यक्ति के नाम से जाने जाते हैं यह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

Sardar Vallabhbhai Patel
Sardar Vallabhbhai Patel : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और भारतीय गणराज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल। उनका जीवन प्रेरणादायक रहा है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। भारत की स्वतंत्रता के बाद लगभग 565 प्रिंसली स्टेट्स थे। उनके भारत में विलय को लेकर असमंजस में थे। पटेल ने भारतीय संघ के तहत इन राज्यों को एकीकृत करने के लिए एक सशक्त रणनीति बनाई और भारत को एक मजबूत और एकीकृत राष्ट्र बनाने में सफलता मिली। इस काम के लिए उन्हें “स्टेट्समैन” और “सपने देखने वाला व्यक्ति” की उपाधि दी गई।
जीवनी
गुजरात के नडियाद गांव में 31 अक्टूबर 1875 को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था। उनका परिवार कृष्ण परिवार था। कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाकर बैरिस्टरी की डिग्री प्राप्त की थी। उनके राष्ट्रप्रेम ने उन्हें “लौहापुरूष” की उपाधि दिलाई। 15 दिसंबर 1950 को पटेल का निधन हो गया।
1917 में पटेल का प्रवेश स्वतंत्रता संग्राम में हुआ। उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में सत्याग्रह में भाग लिया। उनके संगटनात्मक कौशल और दृढ़ता ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में स्थापित किया। 1928 में नागपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष बने। दांडी मार्च, अवज्ञा आंदोलन और अन्य महत्वपूर्ण आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया और कांग्रेस की नीतियों को लागू करने में भी एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
पटेल ने सामाजिक सुधारों के लिए भी काम किया, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की। देश का एकता और स्थिरता की दिशा में मार्गदर्शन करने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए किया गया है।
यह भी पढ़ें : Vishnu Temple : बंदर अब्बास में बना भगवान विष्णु का मंदिर, एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप