क्या है 76वें गणतंत्र दिवस की थीम? जानें परेड और अन्य महत्वपूर्ण विवरण

Republic Day 2025 : 

Republic Day 2025 : क्या है 76वें गणतंत्र दिवस की थीम? जानें परेड और अन्य महत्वपूर्ण विवरण

Share

Republic Day 2025 : हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इस वर्ष भी पूरे देश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को अपनाया गया था, और उसी दिन से गणतंत्र दिवस के रूप में इस दिन को मनाने की परंपरा शुरू हुई।

इस साल की गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आइए जानते हैं इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह के बारे में सभी प्रमुख विवरण।

क्या है इस वर्ष की थीम?

इस साल के गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसके लगातार प्रगति की दिशा को दर्शाती है।

कहां से शुरू होगी परेड रूट

जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होगी और विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर (बीएसजेड) मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

जानें टिकट की कीमत 

गणतंत्र दिवस परेड के लिए अनारक्षित सीटों की टिकट की कीमत 20 रुपये है, जबकि आरक्षित सीटों के लिए यह 100 रुपये है। इन टिकटों को आमंत्रण मोबाइल ऐप और आमंत्रण वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए वैध फोटो पहचान पत्र और टिकट का होना अनिवार्य है।

गणतंत्र दिवस का यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और गणराज्य की ताकत का प्रतीक है, और हर साल लाखों लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं।

यह भी पढ़ें : अर्शदीप सिंह बने 2024 के ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, शानदार प्रदर्शन से मचाई धूम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप