Advertisement
धर्म

आज है हनुमान जयंती, साल में 2 बार क्यों मनाते हैं हनुमान जी का जन्मदिन

Share
Advertisement

हनुमान जयंती भगवान हनुमानजी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भक्त बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं। हर साल हनुमान जयंती चैत्र मास (हिन्दू माह) की पूर्णिमा को मनाई जाती है, हालांकि कई जगहों पर यह पर्व कार्तिक मास के कृष्णपक्ष के चौदवें दिन भी मनाई जाती है। इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा 16 अप्रैल, शनिवार को है। आइए आज हम आपको बताएंगे की हनुमान जंयती साल में दो बार क्यों मनाई जाती है।

Advertisement

महवीर हनुमानजी के बारे में कई ऐसी बाते हैं जो उन्हें सभी देव सभी देवताओं से खास बनाते हैं। पौराणिक मत के अनुसार हनुमानजी महज एक ऐसे देवता हैं जो त्रेतायुग से लेकर आज तक और सृष्टि के त तक अपने शरीर के साथ इस धरती पर मौजूद हैं। तुलसीदासजी को इस बात का प्रमाण स्वंय हनुमानजी ने दिया है। धार्मिक मान्यता तो यह भी है कि जहां भी राम कथा होती है वहां हनुमानजी किसी ना किसी रूप में मौजूद रहते हैं।

साल में दो बार हनुमान जयंती क्यों ?

चिरंजीवी हनुमानजी के जन्म स्थान और जन्मतिथि को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। एक मान्यता जो उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है। उसके अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी यानी दीपावली से एक दिन पहले हुआ था। बाल्मिकी रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मंगलवार के दिन स्वाती नक्षत्र में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन हनुमानजी का प्राकट्य हुआ था। जबकि एक अन्य मान्यता के अनुसार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि को बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस वर्ष यह तिथि 16 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस तरह हनुमानजी का जन्मदिन पूरे देश 2 दिन मनाता है।

इस तरह करें हनुमान जयंती की पूजा

हनुमान जयंती के दिन पवित्र नदियों, सरोवरों में स्नान करके हनुमानजी को चोला, सिंदूर और लड्डू अर्पित करने की परंपरा है। इस दिन हनुमानजी की प्रसन्नता के लिए हनुमान भक्तों को हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंग बाण और रामायण का पाठ करना चाहिए। हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लेपन करना चाहिए। चमेली या सरसों के तेल से दीप जलाएं और लाल रंग की बाती का प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav पर जानें हनुमान चालीसा पाठ करने के फायदे, इस तरह करें

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.