Advertisement

Ram Navmi: क्यों मनाई जाती है राम नवमी, क्या है इसका हिन्दू धर्म में महत्व

राम नवमी
Share
Advertisement

2 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हुई थी और समापन रविवार 10 अप्रैल को रामनवमी के साथ साथ हो रहा है। रामनवमी भारत में मनाया जाने वाला बहुत ही प्राचीन त्योहार है। शास्त्रों में लिखा है कि प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ था। यही वजह है कि इस तिथि को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस बार रामनवनी 10 अप्रैल को पड़ रही है।

Advertisement

हिंदु धर्म में राम नवमी का एक अलग महत्व है। यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन अधिकांश लोग व्रत रख कर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करते है। आज हम आपको कि राम नवमी क्यों मनाई जाती है और हिन्दु धर्म में इसका क्या महत्व है।

राम नवमी क्यों मनाई जाती है

हिंदू धर्म ग्रथों में भगवान राम और उनके तीनों भ्राताओं के जन्म को लेकर एक पौराणिक कथा बताई गई है। इसके अनुसार राजा दशरथ की तीन रानियों कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी में से तीनों को जब पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी तो राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। प्रसाद में यज्ञ से निकली खीर को तीनों रानियों को खिला दिया गया।

कुछ समय के पश्चात राजा दशरथ के घर में खुशखबरी सुनने को मिली यानी तीनो रानियों ने गर्भ धारण किया। उसके बाद चैत्र शुक्ल नवमी के दिन कौशल्या माता ने राम, कैकयी ने भरत और सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। राजा दशरथ को अब उनके उत्तराधिकारी मिल चुके थे। तब से यह तिथि राम नवमी के रूप में मनाई जाती है।

हिन्दू धर्म में क्या है का महत्व

हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। रामनवमी के साथ ही जुड़ा है मां दुर्गा के नवरात्रों का समापन। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने धर्मयुद्ध में विजय पाने के लिए देवी दुर्गा की पूजा की। देवी दुर्गा से उन्हें असीम शक्ति प्राप्त हुई। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन स्वयं भगवान विष्णु ने भगवान राम के रुप में अवतार लिया था। यही वजह है कि पूरे देश भर में रामनवमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़े: Ram Navami 2022: राम नवमी के दिन करें ये शुभ उपाय, जानिए भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *