Advertisement
धर्म

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का इस राशि में गोचर कराएगा धनलाभ, लेकिन संभलकर रहें ये 3 राशि वाले

Share
Advertisement

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्यग्रहण के बाद 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आने वाले चंद्रग्रहण से ठीक एक दिन पहले होने वाला है। ज्योतिषाचार्य सूर्य के इस राशि परिवर्तन को बहुत अहम मान रहे हैं। ऐसे में वो कौन सी तीन राशियां है जिसे इस गोचर के बाद संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं…

Advertisement

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होने की संभावना है। यदि आप किसी चीज का शौक रखते हैं तो उसे पेशे में बदलने का यह सही समय है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। सूर्य का यह गोचर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय शुभ है। छात्रों को इस समय परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं होगा। इन लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। पेशेवर जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यापार से जुड़े मामलों में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहन के साथ संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं और आप अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। यह समय आर्थिक मोर्चे पर इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। कोई भी नया कार्य या व्यापार शुरू करने के लिए समय बेहद अनुकूल और शुभ है। इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि शॉर्टकट तरीके से धन कमाने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करना होता है शुभ, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए?

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ हो सकता है। कार्यस्थल पर सम्मानित किए जा सकते हैं। यह समय नौकरी बदलने और सरकारी नौकरी को अपना लक्ष्य बनाने के लिए बहुत अच्छा है। मेहनत और लगन से यदि आप प्रयास करते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इस मामले में शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला रह सकता है। इस राशि के जातकों को विदेशों से काम मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ हो सकता है। विदेशी ग्राहकों से डीलिंग के लिए समय अच्छा है। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी विवाद में पड़ने से नुकसान हो सकता है। इसके साथ-साथ पिता के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ नहीं रहेगा। कोई भी नया व्यापार शुरू करने से पहले आपको इंतजार करना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी बुरी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें और अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने की गलती ना करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं और वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। काम के चलते लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल है। इस दौरान इस राशि के लोगों का भाग्योदय होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। हालांकि प्रतिद्वंदी और शत्रु आप पर हावी रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों की रुचि शोध विषयों पर ज्यादा हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दूसरी तरफ मकर राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन भी रह सकता है। लव-रोमांस के मामले में यह समय अच्छा नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है और रिश्तों में मनमुटाव पैदा हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को सफलता मिलेगी और नया कार्य या खुद का व्यापार करने के लिए भी यह समय शुभ है। करियर के लिहाज से यह गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ होगा। उन्हें नई चीजों को सीखने और यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह समय सुशियों भरा रहेगा। ऑफिस में पदोन्नति मिलेगी और आय में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। जीवन की दिक्कतें कम होगी।

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.