Advertisement
धर्म

Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

Share
Advertisement

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ने वाला है। वहीं दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र मान्यता है कि जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो इसका असर संपूर्ण धरती पर पड़ जाता है। इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ने वाले है। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है।

Advertisement

पहला सूर्य ग्रहण 2022: साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल

किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण: भारतीय समय के अनुसार इस बार ग्रहण रात 12 15 से प्रारंभ होकर सुबह 4 07 पर समाप्त होगा।

कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण: दक्षिण अमेरिका का दक्षिण- पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर क्षेत्र।

इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां है जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। मेष राशि के जातकों का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से इस ग्रहण के दौरान छुटकारा मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। जिन कार्यों को आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

वृषभ राशि  
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। वृषभ राशि के जातकों पर अभी तक नौकरी और रोजगार संबंधी जो भी बाधाएं आ रही थीं वह अब समाप्त होंगी। आर्थिक स्थति पहले से बहुत अच्छी होगी। आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्ति की संभावना भी है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।  

धनु

धनु राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ें उनके लिए साल का पहला ग्रहण एक वरदान से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को तरक्की मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आप चाहें तो कहीं निवेश भी कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए 30 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। मकर राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनको काफी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, साथ ही आप जिस डील को करना चाहते थे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में भी मकर राशि के जातकों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको आकस्मिक धन-लाभ होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की आपके उच्च अधिकारी सराहना करेंगे। साथ ही यह ग्रहण आपको नौकरी के नए अवसर भी प्रदान कर सकता है।

Recent Posts

Advertisement

Fatehpur: जनरेटर की करंट से पांच किशोर झुलसे, 1 की मौत

Fatehpur: फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़इया में शादी समारोह में काम करते…

April 27, 2024

Lok Sabha Election 2024: प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय, 24 घंटे हो रही निगरानी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्टैटिक टीमें क्षेत्रों में लगा दी…

April 27, 2024

Nalanda: करंट लगने से तीन लोगों की मौत, ख़बर सुन परिवार की महिला को आया हार्ट अटैक

Death due to electric Shock:  नालंदा में तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो…

April 27, 2024

Lucknow: ईवीएम पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो कभी बैलेट लूटा करते थे, विपक्ष पर बरसे CM योगी

Lucknow: सीएम योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।…

April 27, 2024

Noida Fire: सेक्टर 62 में निर्माणाधीन भवन के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Noida Fire: यूपी के नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने से हड़कंप मच…

April 27, 2024

This website uses cookies.