Advertisement

2023 में 10 साल बाद लगेगा ऐसा चमत्कारी Surya Grahan, जानें तारीख और समय

Share
Advertisement

इस साल 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ये साल 2023 का पहला ग्रहण होगा। इसकी शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति करीब दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। खास बात ये है कि ये हाइब्रिड यानी संकर सूर्य ग्रहण होगा जो पूरे 10 साल बाद लगने जा रहा है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2013 में लगा।

Advertisement

सूर्य ग्रहण का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति 20 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल और सूतक काल समाप्त होते ही तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। साथ ही पूरे घर में गंगाजल छिड़क कर घर की शुद्धि करनी चाहिए

इन देशों में दिखेगा Surya Grahan 2023:

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर देखा जा सकेगा।

यहां जानें नई दिल्ली, कानपुर, नोएडा, लखनऊ समेत देश के अन्य शहरों में सूर्य ग्रहण लगने का सटीक समय।

Surya Grahan 2023 Ghaziabad Time:

गाजियाबाद में सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।

Surya Grahan 2023 Kanpur Time:

कानपुर में सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 6 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

Surya Grahan 2023 Meerut Time:

सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।

Surya Grahan 2023 Lucknow Time:

लखनऊ में सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजे से हो जाएगी और समाप्ति 12 बजे के बाद होगी।

Surya Grahan 2023 New Delhi Time:

नई दिल्ली में सूर्य ग्रहण लगने का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

Surya Grahan 2023 Noida Time:

नोएडा में सूर्य ग्रहण को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से लगना शुरू होगा और समाप्ति दोपहर 12:20 पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *