Advertisement
धर्म

शारदीय नवरात्रि: प्रथम माता शैलपुत्री की कथा और पूजा आराधना विधि

Share
Advertisement

शैलपुत्री: आज नवरात्र का पहला दिन है और इस दिन घटस्थापन के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन, अर्चन और स्तवन किया जाता है। शैल का अर्थ है हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है।

Advertisement

मंत्र

ऊं ऐं ह्नीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:

मां शैलपुत्री की पूजा अराधना विधि

इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। मंदिर को फिर से अच्छे से साफ करें। पूजा से पहले शुभ मुहूर्त में अखंड ज्योति जलाएं और घट स्थापित करें। अब पूर्व की ओर मुख कर चौकी पर माता का चित्र रखकर लाल वस्त्र बिछाएं। पहले गणपति का आह्वान करें, फिर मां शैलपुत्री का आह्वान करें, हाथ में लाल पुष्प रखकर। मां की पूजा में लाल फूलों का उपयोग करें। मां को अक्षत, सिंदूर, धूप, पुष्प और गंध दें। माता का नामजप करें। दीपक जलाएं। मां की पूजा करें। शंखनाद करो। घंटी बजाओ। मां को धन्यवाद दें।

गाय के घी से बनाया गया भोजन शैलपुत्री को खाना चाहिए। गाय के घी से बनाया गया सामान आम तौर पर मां दुर्गा को बहुत अच्छा लगता है। गाय के घी से बनाया गया बादाम का हलवा मां शैलपुत्री को खिलाया जा सकता है।

माता शैलपुत्री की कथा

प्रजापति दक्ष ने एक बार एक बड़ा यज्ञ किया। इस यज्ञ में उन्होंने सभी देवताओं को बुलाया, लेकिन शिव जी को नहीं बुलाया। सती को वहाँ जाने की इच्छा हुई जब उन्होंने सुना कि उनके पिता एक बड़े यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे हैं।उन्होंने अपनी यह इच्छा शिव को बताई। बातों को विचार करने के बाद, शिव ने कहा उन्होंने हमें नहीं बुलाया इसलिए हमारा बीन-बुलाए वहां जाना सही नहीं होगा। लेकिन माता पार्वती की इच्छा कम नहीं हुई, वो अपने परिवार से  मिलना चाहती थी। इसलिए शिव ने उन्हें वहां जाने की अनुमती दे दी। 

सती के वहां पहुंचने पर किसी ने उनका आदर सत्कार नहीं किया। बहनों ने उनका बीन बुलाए आने की वजह से मजाक बनाया और पिता ने  उनके पति शिव के प्रति अपमानजनक शब्द प्रयोग किए। केवल उनकी माता ने ही उन्हें स्नेह किया।अपने पति के लिए ऐसी अपमानजनक शब्द सुनकर बर्दाश्त नहीं कर सकी और वह क्रोध में आकर अग्नि में अपने शरीर को भस्म कर लिया।

सती ने योगाग्नि द्वारा अपने शरीर को भस्म कर अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया। इस बार वे ‘शैलपुत्री’ नाम से विख्यात हुर्ईं। पार्वती, हैमवती भी उन्हीं के नाम हैं।

ये भी पढ़ें- Navratri Special: श्रद्धालुओं का इंतजार हुआ खत्म, कल से वैष्णों देवी में मिलेगा विशेष उपहार

Recent Posts

Advertisement

Punjab: पंजाब में 3 लाख से अधिक दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी ​​कार्ड किए गए जारी

Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण…

June 26, 2024

कोर्ट में सुनवाई के दौरान CM केजरीवाल ने जताई आपत्ति, कहा… ‘मैंने नहीं दिया ऐसा कोई भी बयान’

CM Arvind Kejriwal: मीडिया में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को लेकर…

June 26, 2024

Karnataka: मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 लोगों की हुई मौत

Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा हो गया. दरअसल मंगलुरु के बाहरी इलाके मदनी नगरा…

June 26, 2024

NEET 2024: नीट मामले को लेकर बिहार में सीबीआई की कार्यवाही…रिमांड में लेने की प्रक्रिया की शुरू

NEET 2024: नीट मामले में बवाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। ऐसे में देश…

June 26, 2024

NDA सांसदों का कांग्रेस पर तंज, ‘संविधान बदलने वाले, संविधान को खतरे में डालने वाले, आज…’

NDA MPs on Emergency:  देश की संसद में स्पीकर ओम बिरला द्वारा दिए गए भाषण…

June 26, 2024

Lucknow: ओम बिरला के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी ‘संसद’ की गरिमा: सीएम योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला…

June 26, 2024

This website uses cookies.