Advertisement
धर्म

इस तरह करें शनिदेव की स्तुति, जीवन के सारे कष्ट होंगे दूर

Share
Advertisement

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन कर्म फल दाता भगवान शनि को समर्पित किया गया है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप ही फल प्रदान करते हैं। अगर शनिदेव भगवान की कृपा दृष्टि पाना चाहते हैं तो हर शनिवार के दिन एक बार सुबह एवं एक बार शाम शनिदेव की इस स्तुति का पाठ जरूर करें। इस स्तुति की पाठ स्वयं भगवान राम के पिता महाराज दशरथ जी ने भी किया था, जिससे प्रसन्न होकर शनिदेव ने उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान किया था।

Advertisement

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि देव अशुभ स्थान पर बैठे होते हैं। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर भक्त पर अपनी कृपा बरसते हैं। इससे उनके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। आइये जानें किन-किन उपायों को करने से शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता हैं।

शनिवार के दिन करें हनुमान जी की पूजा

हिंदू धर्म ग्रंथों का मानना है कि शनिवार के दिन शनिदेव की स्तुति के साथ सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा करें। पूजा में सिंदूर जरूर चढ़ाएं। काले तिल के तेल से दीपक जलाकर हनुमान जी की आरती करें। पूजा में नीले रंग के पुष्प का उपयोग शुभ होता है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

  • शनिवार के दिन शनि यंत्र की स्थापना करके प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस यंत्र के सामने हर दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • प्रत्येक शनिवार को शाम के समय पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान शनिदेव भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।
  • शनि महाराज को खुश करने के लिए शमी वृक्ष को घर में लगाएं इससे शनिदेव का कृपा होगी। मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

शनिदेव की स्तुति

नम: कृष्णाय नीलाय शितिकंठनिभाय च।

नम: कालाग्रिरूपाय कृतान्ताय च वै नम:॥

नमो निर्मासदेहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.