Advertisement
धर्म

Makar Sankranti Date 2022: 2022 में मकर संक्रांति कब है?

Share
Advertisement

Makar Sankranti Date 2022: मकर संक्रांति कब है? मकर संक्रांति हर वर्ष मनाया जाता है। पिछले साल 2021 में भी मकर संक्रांति मनाई गई थी। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब हिंदू धर्म के अनुसार, मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग- अलग नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति को पंजाब में लोहड़ी, उत्तराखंड में उतरायणी, गुजरात में उत्तरायण, केरल में पोंगल भी कहा जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति के नाम से ही जाना जाता है। साथ ही कहीं-कहीं इसे खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है।

Advertisement

साल 2022 में मकर संक्रांति कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को मनाया जाएगा।

सूर्य का मकर राशि में गोचर

14 जनवरी 2022 को सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इस प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति को सभी संक्रांति में अति महत्वपूर्ण माना गया है।

मकर संक्राति 2022- शुभ मुहूर्त
मकर संक्राति पुण्य काल – दोपहर 02:43 से शाम 05:45 तक
अवधि – 03 घण्टे 02 मिनट
मकर संक्राति महा पुण्य काल – दोपहर 02:43 से रात्रि 04:28 तक
अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट

मकर संक्रांति का महत्व

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष पुण्य मिलता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से ही ऋतु में परिवर्तन आरंभ हो जाता है। मकर संक्रांति से सर्दी में कमी आने लगती है। इस दिन से ही शरद ऋतु के जाने का समय आरंभ हो जाता है और बसंत ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान आशुतोष ने भगवान विष्णु को आत्मज्ञान का दान दिया था। महाभारत कथा के अनुसार, पितामह भीष्म ने भी अपना प्राण मकर संक्रांति के दिन ही त्यागा था।

Recent Posts

Advertisement

‘संविधान को माथे पर रखकर नाच रहे ‘शहजादे’, देश के सभी हिस्सों में क्यों नहीं करा पाए थे लागू’

PM Modi in Gujrat: गुजरात के आणंद में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस…

May 2, 2024

नामांकन से पहले पिता की याद कर भावुक हुए चिराग, बोले… पापा की बहुत याद आ रही है

Chirag miss his Father: बिहार में एनडीए के घटक दल एलजेपी(आर) प्रमुख चिराग पासवान ने…

May 2, 2024

अंधविश्वासः सांप ने काटा, जहर उतारने को गंगा की बहती धारा में रस्सी से बांधकर लेटाया और फिर…

Superstition: बुलंदशहर में अंधविश्वास के चलते एक युवक ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया.…

May 2, 2024

UP: श्रावस्ती में घर के बाहर बैठे चार लोगों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत

Accident in Shravasti: श्रावास्ती में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई.…

May 2, 2024

हैदराबाद में ओवैसी की हुंकार, अमित शाह ने किया पलटवार

Election Campaign in Hyderabad: हैदराबाद में बीजेपी ने जहां एक ओर रोड शो किया तो…

May 2, 2024

Gaya: ‘साहब!… दिल का इलाज कराने ले गए थे, हाथ तोड़ दिया’

Gaya News: बिहार के गया शहर में एक पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया…

May 2, 2024

This website uses cookies.