Advertisement
धर्म

लाल किताब के इन अचूक उपाय से आप वह सब पा सकते हैं जो आप चाहते हैं

Share
Advertisement

New Year 2022 आ चुका है। नए साल में हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में सबकुछ अच्छा हो और जिंदगी सही तरीके से बीते। इसके लिए लोग अपने स्तर से प्रयास भी करते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे लाल किताब के बारे में। लाल किताब के उपाय करने से आपके घर में आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ-साथ जीवन के सभी क्षेत्रों में लाल किताब के उपाय लाभकारी होते हैं, ऐसा माना जाता है।

Advertisement

घर में अगर खुशियां चाहते हैं तो ईश्वर की पूजा अवश्य करना चाहिए। इसके साथ-साथ आज जानते हैं कि कुछ उपाय करके कैसे जीवन में तरक्की ला सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में लाल किताब के कुछ खास उपाय जिसके जरिए सफलता, तरक्की और जीवन में अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

बुध ग्रह के लिए लाल किताब के उपाय

जीवन में तरक्की चाहिए तो बुधवार के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाएं। इसके साथ-साथ कन्याओं को हरे रंग के कपड़े, हरी चुड़ियां और श्रृंगार की वस्तुएं दें। ऐसा करने से कुंडली का बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे जीवन में हर प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। लगातार 21 शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर और मिश्री का भोग लगाएं। लाल किताब के इस उपाय को करने से धन की स्थिति मजबूत होती है। 

शनिदेव को करें प्रसन्न

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा किसी बर्तन में तेल डालकर उसमें अपनी चेहरा देखकर किसी जरुरतमंद को दान करें। इस उपाय को लगातार 11 शनिवार को करने से नौकरी-व्यापार की परेशानी दूर होती है।

11 शुक्रवार के उपाय करें

लाल किताब के मुताबिक, साल 2022 को समृद्ध और खुशहाल बनाने के किसी अमावस्या पर चांदी का एक टुकड़ा तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें। ऐसा करने से घर में धन वृद्धि होती है और जीवन में तरक्की होता है। इसके अलावा 11 शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा के बाद माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे आपको मां लक्ष्मी का आशिर्वाद प्राप्त होगा।

नोट – यह धार्मिक मान्यता पर अधारित एक जानकारी मात्र है। इस जानकारी पर हिंदी खबर दावा नहीं करता।

Recent Posts

Advertisement

Bhadohi: BJP सांसद रमेश चंद बिंद के सपा ज्वाइन करने के संकेत, व्हाट्सएप पर लगाई साइकिल की प्रोफाइल

Bhadohi: पूर्वांचल के भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद डॉ. रमेशचंद बिंद के…

May 10, 2024

‘ऐसी गलती दोबारा नहीं…’, PM मोदी की आलोचना पर मालदीव के विदेश मंत्री ने मानी गलती

Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का भारत दौरे पर हैं, मूसा जमीर का…

May 10, 2024

Gorakhpur: आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

This website uses cookies.