Advertisement

Karwa Chauth 2022: 13 या 14 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Karwa Chauth 2022
Share
Advertisement

Karwa Chauth Kab Hai: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2022) होता है। सुहागिनें इस दिन अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। करवा चौथ व्रत को सभी व्रतों में कठिन माना जाता है। यह व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है। करवा चौथ व्रत में महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। इसमें चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

Advertisement

13 या 14 अक्टूबर कब है करवा चौथ?

मान्यता है कि करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth 2022) करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।

जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) पर अमृत काल शाम 04 बजकर 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

शिव परिवार की करें पूजा- अर्चना

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्नान करने (Karwa Chauth 2022) के बाद मंदिर की साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं। देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना करें। निर्जला व्रत का संकल्प लें। इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें। इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खोला जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें