जया किशोरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना नया भजन भी लॉन्च किया। इस भजन का नाम है सियाराम। यह भजन टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। यह भजन सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इस भजन को न केवल सुना, बल्कि लगातार शेयर भी किया। जया किशोरी का कहना है कि श्रीराम के इस भजन से आप उनकी अलौकिक शक्ति को महसूस कर सकते हैं। प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी ने कहा है कि अच्छे लोगों को समझने के लिए, खुद मैं भी अच्छाई होनी चाहिए। अपनी भावनाओं को दबाने से आप शक्तिशाली नहीं होंगे।
वास्तविकता यह है कि भावनाओं को दबाने से आप कमजोर हो जाएंगे। किए गए अच्छे कर्म जाया नहीं जाते। वे किसी न किसी अप्रत्याशित रूप से वापस आते हैं। किशोरी ने जीवन का एक और नया मंत्र दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर कहा है कि एक शख्स को सोचना कम चाहिए, शुरुआत जल्दी करनी चाहिए। वादा कम करना चाहिए, साबित जल्दी करना चाहिए। शख्स को बताना कम चाहिए दिखाना जल्दी चाहिए। जया किशोरी का कहना है, बोलने मे समय नहीं लगता पर उन शब्दों को निभाने में जिंदगी लग जाती है।
आगे कहा कि, लोगों की सुनोगे तो बिखर जाओगे, भगवन की सुनोगे तो संवर जाओगे। उनका कहना है, क्या हो गया अगर किसी और को आपके सपनो पर विश्वास नहीं है तो ? आपको तो है ना ? बस वही मायने रखता है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति वही है जिसका अपनी भावनाओं पर नियंत्रण है। आपको बता दें, जया नाम के पीछे ‘किशोरी’ लगाने की भी एक कहानी है। दरअसल, उनका वास्तविक नाम जया शर्मा है। उनका परिवार कोलकाता में रहता है। उनकी कृष्ण भक्ति देख उनके गुरु ने उन्हें किशोरी की उपाधि दी। इसके बाद वह अपना नाम जया किशोरी ही लिखने लगीं। सोशल मीडिया पर जया किशोरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…
CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…
CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…
CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…
PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
This website uses cookies.