Advertisement
धर्म

घर में सुबह-शाम इस तरह जलाएं दीपक, जानें दीपक जलाने के नियम

Share
Advertisement

दीपक जलाने के नियम- घर के मंदिर में हर रोज सुबह-शाम दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है। यदि आप प्रत्येक दिन विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं तो कम से कम सुबह-शाम घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाएं।

Advertisement

घर में घी या तेल का दीपक रोजाना जलाने से धार्मिक लाभ मिलता है। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं। लेकिन घर में या घर के मंदिर में दीपक जलाने से पहले दीपक जलाने के नियम के बारे में भी जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दीपक जलाने के नियम के बारे में-

दीपक जलाने के खास नियम

नियमित रूप से घर के मंदिर में दीपक जलाने से वास्तु दोष को बढ़ाने वाली नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। दीपक के धुएं से घर के वातावरण में मौजूद हानिकारक सूक्ष्म कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। पूजा करते वक्त घर में दीपक अवश्य जलाना चाहिए।

शाम के समय रोज घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करता है।

पूजा में घी का दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के दाहिने हाथ की तरफ जलाना चाहिए। तेल का दीपक भगवान के बाएं हाथ की तरफ जलाना चाहिए। पूजा के समय दीपक बुझना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के सामने रखना चाहिए।

घी के दीपक में हमेशा सफेद रुई की बत्ती का उपयोग करना चाहिए। तेल के दीपक में हमेशा लाल धागे की बत्ती का उपयोग करना चाहिए। पूजा में कभी भी खंडित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि मंत्र जाप के साथ दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ-साथ घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।

घर में दीपक जलाते समय हमेशा मंत्र का जाप करना चाहिए। दीपक जलाने का मंत्र- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।

यह भी पढ़ें- पूजा घर किस दिशा में बनाना चाहिए? वास्तु के अनुसार, घर में मंदिर किस कोण में होना चाहिए?

Recent Posts

Advertisement

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

This website uses cookies.