Advertisement
धर्म

Ganga Dussehra: गंगा नदी में स्नान करने का आज विशेष महत्व, डुबकी लगाने से पहले जानें शुभ मुहूर्त

Share
Advertisement

Ganga Dussehra: आज 9 जून 2022, गुरुवार को गंगा दशहरा है। हिंदू धर्म में गंगा जल का विशेष महत्व है। इसे मांगलिक व शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं गंगा नदी को मां का स्थान भी प्राप्त है। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धाल हर की पौड़ी घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे है। हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत खास माना गया है। यह ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी को मनाते हैं। इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-आरती की जाती हैं। आज  दिन भक्त गंगा नदी में स्‍नान करते हैं और यदि ऐसा संभव न हो तो गंगाजल मिले पानी से स्‍नान करते हैं।

Advertisement

Read Also:- Ganga Dussehra 2022: आज है गंगा दशहरा, इन चीजों का दान दूर करेगा सारी कमियां!

गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व

शास्त्रों में कहा गया है कि गंगा स्नान (Ganga Dussehra) करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं, इसलिए आज के दिन पर गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। साल 2022 का गंगा दशहरा इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि इस दिन 4 महायोग बन रहे हैं। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है। गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस शुभ तिथि को गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा है।

गंगा में डुबकी लगाने से पहले जानें शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर गंगा स्‍नान और दान करने के लिए शुभ मुहूर्त आज यानि 9 जून 2022 की सुबह 07:07 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन की सुबह 08:23 बजे तक रहेगा। गंगा दशहरे का दिन आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। यदि गंगा दशहरा पर जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन, श्रृंगार सामग्री, घी, नमक, शक्कर का दान किया जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

Recent Posts

Advertisement

‘इन लोगों ने हर तरह से आपको लूटा, आपके जेब काटे हैं, आपके बच्चों के…’, बंगाल में TMC पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Bengal: पश्चिम बंगाल के बोलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को…

May 3, 2024

UP: रिकॉर्ड 1300 करोड़ के पार पहुंची यूपीसीडा की आय

Success of UPSIDA: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में…

May 3, 2024

जहां तोलाबाजी हो, दंगे हों, वहां निवेश करने कौन आएगा?, विपक्ष पर PM मोदी का हमला

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (3 मई) को पश्चिम बंगाल के…

May 3, 2024

‘पाकिस्तान में राहुल बहुत लोकप्रिय हैं, ज्यादा वोट से जीतेंगे हम उनसे…’, असम CM का राहुल गांधी पर तंज

Hemanta Biswa Sarma: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

May 3, 2024

अम्बेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 3 की मौत

Ambedkarnagar: यूपी के अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल जिला मुख्यालय…

May 3, 2024

लालू यादव का ट्वीट, ‘पीएम मोदी के पसंदीदा शब्द मंगलसूत्र, हिन्दू-मुसलमान’, बताया ये शब्द भूल गए…

Lalu to PM Modi: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने…

May 3, 2024

This website uses cookies.