Ganga Dussehra: गंगा नदी में स्नान करने का आज विशेष महत्व, डुबकी लगाने से पहले जानें शुभ मुहूर्त

Share

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर गंगा स्‍नान और दान करने के लिए शुभ मुहूर्त आज यानि 9 जून 2022 की सुबह 07:07 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन की सुबह 08:23 बजे तक रहेगा।

Ganga Dussehra
Share

Ganga Dussehra: आज 9 जून 2022, गुरुवार को गंगा दशहरा है। हिंदू धर्म में गंगा जल का विशेष महत्व है। इसे मांगलिक व शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं गंगा नदी को मां का स्थान भी प्राप्त है। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धाल हर की पौड़ी घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे है। हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत खास माना गया है। यह ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी को मनाते हैं। इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-आरती की जाती हैं। आज  दिन भक्त गंगा नदी में स्‍नान करते हैं और यदि ऐसा संभव न हो तो गंगाजल मिले पानी से स्‍नान करते हैं।

Read Also:- Ganga Dussehra 2022: आज है गंगा दशहरा, इन चीजों का दान दूर करेगा सारी कमियां!

गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व

शास्त्रों में कहा गया है कि गंगा स्नान (Ganga Dussehra) करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं, इसलिए आज के दिन पर गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। साल 2022 का गंगा दशहरा इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि इस दिन 4 महायोग बन रहे हैं। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है। गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस शुभ तिथि को गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा है।

गंगा में डुबकी लगाने से पहले जानें शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर गंगा स्‍नान और दान करने के लिए शुभ मुहूर्त आज यानि 9 जून 2022 की सुबह 07:07 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन की सुबह 08:23 बजे तक रहेगा। गंगा दशहरे का दिन आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। यदि गंगा दशहरा पर जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन, श्रृंगार सामग्री, घी, नमक, शक्कर का दान किया जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *