
Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धाल हर की पौड़ी घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे है। हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत खास माना गया है। यह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाते हैं। इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-आरती की जाती हैं। आज दिन भक्त गंगा नदी में स्नान करते हैं और यदि ऐसा संभव न हो तो गंगाजल मिले पानी से स्नान करते हैं। ऐसा करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। आज यानि गुरुवार को 9 जून 2022 गंगा दशहरा है।
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व माना गया है बहुत खास
आज के दिन गंगा में स्नान (Ganga Dussehra 2022) करने से भक्तों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं, इसलिए आज के दिन पर गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। साल 2022 का गंगा दशहरा इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि इस दिन 4 महायोग बन रहे हैं। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है। 9 जून 2022, गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और दान करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:07 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन की सुबह 08:23 बजे तक रहेगा।
आज के दिन इन चीजों का दान दूर करेगा सारी कमियां!
गंगा दशहरे (Ganga Dussehra 2022) के दिन आपको गंगा मां का विशेष आर्शीवाद चाहिए तो आज के दिन आपके इन चीजों के दान करने से सारी कमियां दूर हो जाएगी। गंगा दशहरे का दिन आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। यदि गंगा दशहरा पर जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन, श्रृंगार सामग्री, घी, नमक, शक्कर का दान किया जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन ब्राह्मणों को जरूर दान देना चाहिए। इससे आपके परिवार में हमेशा सुख- शांति बनी रहेगी।