Advertisement

कर्क राशि वालों के लिए घरेलू जीवन होने वाला है सुखद

कर्क राशि
Share
Advertisement

कर्क राशि के सप्तम स्थान में शनि-बुध की युति का असर निजी जीवन में आपके संबंधों पर पड़ सकता है। कभी-कभी आपका स्वभाव क्रूर हो सकता है। इस वजह से परिवार में रिश्ते खराब होने की संभावना है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचने का प्रयास करें।

Advertisement

फरवरी का महीना आपके लिए अनेक अवसरों के लिए अच्छा रहेगा। पुराने समय से चली आ रही परेशानियां इस महीने समाप्त हो जाएंगी और आप एक अच्छे जीवन की ओर अग्रसर हो जाएंगे। यह समय 13 फरवरी के बाद में आएगा। आजीविका के साधनों में काफी वृद्धि होती हुई दिख रही है।

नौकरी पेशा कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार, व्यवसाय में भी उन्नति होती हुई दिख रही है। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करते हैं तो 15 फरवरी के बाद का समय आपके लिए उत्तम रहेगा।

जिनके पास अब तक कोई नौकरी नहीं है उन्हें इस महीने नौकरी मिलने के आसार हैं। इस महीने भूमि संपत्ति मिल सकती है। सही दिशा में किया गया निवेश आपको लाभ देगा। निवेश से अर्जित किया हुआ धन का निवेश करने से भी लाभ की प्राप्ति होगी।

आपका स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है इसलिए खान-पान से जुड़ी सतर्कता को बनाए रखें। यह महीना प्रेम संबंधों के मामले में काफी खास रहने वाला है लेकिन आपकी रिश्तों में पारदर्शिता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं आपको नुकसान दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण है।

कर्क राशि की महिलाएं जिससे भी दोस्ती करती हैं, उसका खास ध्यान रखती हैं। यदि आप मुसीबत में है तो यह आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगें। कर्क राशि की महिलाएं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में जरा भी देर नहीं करती हैं या दिल की काफी अच्छी होती है।

इस राशि की लड़कियां सपने भी बहुत देखती हैं। यह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इनके लिए धन का कोई विशेष महत्व नहीं होता है। कर्क राशि के युवा और युक्तियां विशेषकर अपने भविष्य के प्रति चिंतित रहते हैं। इन्हें अपने परिवार की स्थिति को समझने तथा माता-पिता के अनुभवों से सीख लेनी की जरूरत है।

कर्क राशि के जातकों के लिए रेशम, सूती और लिनन काफी अनुकूल है। इन्हें सिंथेटिक कपड़ों से बचने की जरूरत है। आपको सफेद तथा हल्का पीलापन जैसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। नीले और काले रंग का कपड़ा ना पहने। आप अपने समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की तलाश में अक्सर ही नए मित्रों व साथियों की खोज करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें