Advertisement
धर्म

होली के 8 दिन पहले तक ना करें यह काम, नहीं तो हो जाएगा जीवन नष्ट!

Share
Advertisement

होली के आठ दिन पहले ही होलाष्टक आरंभ हो जाता है। मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक होलिका दहन तक चलते हैं। कहा जाता है कि होलिका द्वारा भक्त प्रह्लाद को जलाए जाने से पहले आठ दिन तक उन्हें बहुत यातनाएं दी गई थी, इसलिए इन आठ दिनों को बहुत ही अशुभ माना जाता है।

Advertisement

होलाष्टक के समय होली से आठ दिन पहले तक सभी ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है उस दिन तक होलाष्टक माने जाते हैं।

क्या होता है होलाष्टक?

होलाष्टक शब्द होली और अष्टक शब्द से मिलकर बना है। इसका मतलब होता है होली के आठ दिन। इन आठ दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान-वाहन की खरीदारी की मनाही होती है। फाल्गुन माह में पूर्णिमा को होलिका दहन मनाई जाती है।

होलाष्टक के समय में कोई भी यज्ञ, हवन आदि नहीं करना चाहिए। इस समय नौकरी में परिवर्तन करने से भी बचना चाहिए और नया व्यापार आरंभ नहीं करना चाहिए। इस दौरान भजन, कीर्तन, पूजा पाठ जैसे कार्य किए जा सकते हैं।

होलाष्टक को व्रत, पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है। इन दिनों दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। होलाष्टक के दौरान स्वच्छता और खान-पान की उचित ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

होलाष्टक के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुभ माना जाता है। इसका जाप करने से हर तरह के कष्ट और रोग आदि से मुक्ति मिल जाती है। इन दिनों में भगवान गणेश की उपासना बहुत फलदायी माना गया है।

होलाष्टक में हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना शुभ होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। नवविवाहितों को होलाष्टक के दिनों में मायके में रहना चाहिए।

नोट- यह जानकारी धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Recent Posts

Advertisement

ओडिशा के लोगों में दम भी और जज्बा भी- पीएम मोदी

PM Modi in Navrangpur: ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 6, 2024

UP: मैनपुरी में पोलिंग बूथ पार्टियां हुई रवाना, 2098 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

UP: आगामी तीसरे चरण में 7 मई को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से करने…

May 6, 2024

ओडिशा में बोले पीएम मोदी… चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है

PM Modi in Odisha: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के गंजम…

May 6, 2024

ICSE ISC Result 2024: CISCE 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, 99.47% स्‍टूडेंट्स हुए पास

ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार 6…

May 6, 2024

Bihar: रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर हमला, बोले… ये लोग आतंकवादियों के साथ समझौता करते हैं

Ravishankar Prasad to Channi:  4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना की गाड़ी…

May 6, 2024

अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया तो कांग्रेस करने लगी मुझसे नफरत- राधिका खेड़ा

Radhika Khera on Congress: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने अपनी…

May 6, 2024

This website uses cookies.