Advertisement

100 साल बाद Holi के अवसर पर चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान!

Chandra Grahan 2024 Lunar eclipse on the occasion of Holi after 100 years, pregnant women should be careful!

Chandra Grahan 2024 Lunar eclipse on the occasion of Holi after 100 years, pregnant women should be careful!

Share
Advertisement

Chandra Grahan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 को सोमवार को लगेगा। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है l यह चंद्र ग्रहण सुबह 10.23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इस चंद्रग्रहण का होली पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement

चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। ज्योतिषी गणना से मालूम होता है कि साल 1924 में भी होली के दिन चंद्रग्रहण लगा था। कहा जाता है कि ग्रहण के समय उसकी रोशनी में नहीं आना चाहिए। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण में कुछ नकारात्मक शक्तियां होती हैं, जो अगर गर्भवती महिलाओं पर पड़ती है तो उससे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है।


सूतक काल में प्रेग्नेंट महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान


1- ग्रहण काल में प्रेग्नेंट महिलाओं को सोना नहीं चाहिए l अगर प्रेग्नेंट महिलाएं ग्रहण के समय सोती हैं, तो इसका असर शिशु के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस समय गर्भवती स्त्रियां ज्यादा से ज्यादा भगवान का नाम जप करें।

2- चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न जाएं l
3- प्रेग्नेंट महिला को कोई भी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए l
4- ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिला को खाना बनाने और खाने से बचना चाहिए l
5- ग्रहण के खत्म होने के बाद महिला को स्ना न कर लेना चाहिए l
6- चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए l
अगर प्रेग्नेंट महिलाएं ग्रहण के समय सोती हैं, तो इसका असर शिशु के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस समय गर्भवती स्त्रियां ज्यादा से ज्यादा भगवान का नाम जप करें।

चंद्र ग्रहण का समय कब तक?


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 25 मार्च, दिन सोमवार होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव धरती पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:24 से लेकर दोपहर 03:01 तक रहेगा। इसलिए इस चंद्र ग्रहण के कुल 4 घंटे 36 मिनट आपको सर्तक रहने की जरूरत है।


भारत में नजर नहीं आएगा चंद्रग्रहण

खास बात ये है कि होली के दिन लगने जा रहा ये चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। चूंकि, ये ग्रहण भारतीय उपमहाद्वीप में नजर नहीं आएगा, जिसके चलते होली के त्योहार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-http://*Sidharth Malhotra की ‘योद्धा’ ओपनिंग डे पर करेगी कमाल? जानें क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट*

देख पाना होगा मुश्किल

वैज्ञानिकों के अनुसार, आंशिक या पूर्ण ग्रहण के विपरीत उपछाया ग्रहण के दौरान चंद्रमा की सतह का रंग हल्का धुंधला रहेगा। उपछाया ग्रहण के चलते चंद्रमा की छाया में हल्का अंतर होता है और कई बार इसे पहचान पाना मुश्किल होता है। नासा के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दौरान होता है। जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में स्थित होती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा की सतह धुंधली हो जाती है और कभी-कभी कुछ घंटों के दौरान चंद्रमा की सतह एकदम लाल हो जाती है।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *