MP: शिवरात्रि पर बनेगा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रीवा: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन पचमठा आश्रम में एशिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इस आश्रम में शिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे (vishal Bhandara) का कार्यक्रम होने वाला है। खास बात ये है कि 1100 किलो के कड़ाहा में 5100 किलोग्राम खींचड़ी पकेगी। बताया जा रहा है करीब 51 हज़ार श्रृद्धालु इस महाप्रसाद को ग्रहण करेंगे।
एशिया के सबसे विशाल भंडारे को कवर करने के लिए एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम को बुलाया गया है।
महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को है लेकिन इससे पहले आश्रम में साफ सफाई। मंदिर का प्रवेश मार्ग और भट्टे बनाने का कार्य जारी है।
वही आयोजन समिति के सदस्य प्रतीक मिश्रा ने बताया यह आयोजन 15 वीं बार हो रहा है। इस आयोजन 5100 किलों खींचड़ी पकेगी। इससे पहले यहां 3000 किलों का रिकॉर्ड बन चुका है जो जल्द टूटने वाला है। आपको बता दें कि कड़ाहे के लिए विशाल भट्टी बनाई जा रही है। 10 मजदूर केवल भट्टी बनाने में ही जूटे है। भट्टी की गहराई 5 फिट तो चौडाई 8 फिट रखी गई है। भट्टी को बनाने में पूरे 5 दिन लगेंगे। इसको कॉन्क्रीट डाल कर तैयार किया जा रहा है। जिसमें स्टील की रॉड भी डाली जा रही है, जिसमें 1100 किलो का कड़ाहा रखा जाएगा।
ये भी पढ़े: महाकालेश्वर मंदिर में अब श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, जानें इन शर्तों का करना होगा पालन