Advertisement

आश्विन मास आज से शुरू, जानें कब से हैं शारदीय नवरात्र सहित प्रमुख व्रत

Share

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन मास 11 सितंबर से शुरु हो रहा है। इस महीने की शुरुआत पितृपक्ष से हो रही है और समापन शरद पूर्णिमा के साथ ।

ASHWIN MAS
Share
Advertisement

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सातवां महिना आश्विन मास आज यानी 11 सितंबर, रविवार से शुरु हो रहा है। वहीं, पंचांग के अनुसार आश्विन मास 2022 का शुभारंभ 10 सितंबर 2022 से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से हो चुका है। इसलिए ये 11 सितंबर से ही मान्य होगा।

Advertisement

आश्विन मास काफी शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस महिने में शरद पूर्णिमा, नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, ललिता पंचमी, कोजागर पूर्णिमा, विश्वकर्मा पूजा जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस महिने की शुरुआत पितृपक्ष के साथ हो रही है और समापन शरद पूर्णिमा के साथ हो रहा है। तो आइए, जानते हैं इस महिने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में।

आश्विन मास के व्रत और त्योहार

11 सितंबर 2022, रविवार- आश्विन माह शुरू, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा

13 सितंबर 2022, मंगलवार- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत

17 सितंबर 2022, शनिवार- कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, महालक्ष्मी व्रत

18 सितंबर 2022, रविवार- जीवित्पुत्रिका व्रत

21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी व्रत

23 सितंबर 2022, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत

24 सितंबर 2022, शनिवार,- आश्विन शिवरात्रि

25 सितंबर रविवार,- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, महालया, पितृपक्ष समापन

26 सितंबर 2022, सोमवार- महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

29 सितंबर 2022, गुरुवार,- विनायक चतुर्थी व्रत

30 सितंबर 2022, शुक्रवार- ललिता पंचमी व्रत

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- महाष्टमी पूजा, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार- नवरात्रि पारण, दुर्गा नवमी

05 अक्टूबर 2022, बुधवार- दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन

06 अक्टूबर 2022, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी व्रत

07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022, रविवार- कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें