Advertisement
धर्म

Ahoi Ashtami 2022: कब है अहोई अष्टमी व्रत? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम

Share
Advertisement

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्ठमी तिथि को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। ये व्रत करवा चौथ के चौथे दिन आता है। इस बार अहोई अष्टमी 17 अक्टूबर 2022 सोमवार को आ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के लिए ये व्रत करती हैं।

Advertisement

इस दिन महिलाएं संतान पूरे दिन जल तक ग्रहण नहीं करती हैं और आकाश में तारों को देखने के बाद ही उपवास को तोड़ती है। इस दिन ज्यादातर घरों में कच्चा खाना जैसे- कढ़ी-चावल, दाल-चावल आदि बनाने का चलन है। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त, उपाय और तारों का समय।

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त 2022

17 अक्टूबर को अहोई अष्टमी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ हो रहा है, जो शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप पूजा सामग्री का पहले से ही प्रबंध कर लें। इसकी पूजा में शाम के समय तारों को देखने के बाद व्रत खोला जाता है। कई स्थानों पर माताएं चंद्रमा को जल अर्पित करने के बाद ही पारण करती हैं।

अहोई अष्टमी महत्व

हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का विशेष महत्व है। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। कहते हैं कि ये व्रत कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि अहोई माता की विधि-विधान से पूजन करने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है। इसके साथ ही संतान की कामना करने वाले दंपति के घर में खुशखबरी आती है।

इस व्रत के नियम-

1. अहोई अष्टमी के दिन भगवान गणेश की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
2. इस व्रत तारों को देखकर खोला जाता है। इसके बाद अहोई माता की पूजा की जाती है।
3. इस दिन कथा सुनते समय हाथ में 7 अनाज लेना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद यह अनाज किसी गाय को खिलाना चाहिए।
4. इसकी पूजा करते समय साथ में बच्चों को भी बैठाना चाहिए। माता को भोग लगाने के बाद प्रसाद बच्चों को अवश्य खिलाएं।

Recent Posts

Advertisement

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

बच्चों से मिले सीएम योगी, किया दुलार, श्रद्धालुओं से पूछी कुशलक्षेम

CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…

May 19, 2024

जेल से छूटकर आया था, फोन कर घर से बुलाया, गोली मारी, शव कार में रखकर अस्पताल में छोड़ गए

Murder in Aligarh: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर निवासी युवक की देर…

May 19, 2024

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

This website uses cookies.