Rajasthan Elections 2023 परिणाम से पहले इस कैबिनेट मंत्री का बड़ा दावा,’राजस्थान में होगा कांग्रेस का सूपड़ा साफ’

Rajasthan Elections 2023 son of congress leader speaks on bjp victory in rajasthan news in hindi
Rajasthan Elections 2023
रजस्थान विधानसभा चुनाव(Rajasthan Elections 2023) के नतीजे आने में अब कुछ ही दिन का इंतजार है। लेकिन परिणाम से पहले भरतपुर जिले के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।
कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ
आपको बता दें कि जीत को लेकर उनकी ओर से कांग्रेस पार्ट पर जमकर निशाना साधा गया है। जिसमें उन्होनें कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा तो साथ होगा ही लेकिन इस बार प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनेगा से कुछ दिन सर पकड़ कर बैठना पड़ेगा क्योंकि सीएम गहलोत ने राजस्थान को जीर्णशीर्ण अवस्था में छोड़ दिया है।उन्होने कहा कि इस नए सीएम को इस बात का खयाल रखना होगा कि इसे सही कैसे करना है।
रतपुर में एडमिनिस्ट्रेटर फेलियर है
अनिरुद्ध सिंह ने भरतपुर के विधायक डॉ. सुभाष गर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि गर्ग ने केवल राजस्थान में 5 साल सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने का काम ही करा है। पेपर लीक, करप्शन और अपनी जेब भरने का ही काम किया है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इसी दौरान अपनी बात रखते हुए उन्होने आगे कहा कि भरतपुर में एडमिनिस्ट्रेटर फेलियर है। इसलिए यहां विकास नाम की कोई भी चीज नहीं है। गोलियां धड़ाधड़ चल रही है।
काम किसी और का मुख्यमंत्री यह बन जाते हैं
इसी दौरान अनिरुद्ध सिंह ने सीएम अशोक गहलोत पर वार करते हुए कहा कि सीएम गहलोत का ऐसा ही है। काम कोई और करता है, और मुख्यमंत्री ये बन जाते है। पूर्व का जिक्र करते हुए कहा कि . साल 1998 में जब ये मुख्यमंत्री बने थे तो परसराम मदेरणा को सीएम बनना था, लेकिन इन्होंने पता नहीं ऐसा क्या किया और सीएम बन गए। इसी तरह तमाम वो लोग जो लोग एक वोट से भी हार गए इसका जिक्र उन्होने राजस्थान इलेक्शन्स के दावे को लेकर किया है।
यह भी पढ़े: Amit Shah on CAA ‘यह देश का कानून है, और इसे कोई रोक नहीं सकता’, बंगाल में ममता बेनर्जी पर गरजे अमित शाह
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar