राजनीति

राहुल गांधी ने किया सेना का अपमान, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया करारा पलटवार

राहुल गांधी जिस तरह के बयान  देते हैं वो हमेशा ही चर्चा का  विषय बन  जाते  हैं। इतना  ही नहीं  हद तो तब हो गई जब राहुल गांधी ने देश के जवानों पर ऐसा बयान दे दिया जो कि किसी भी सियासी नेता के मुंह से अच्छा नहीं लगता है। आईए जान लेते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है और  20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है। इसके अलावा गांधी ने यह भी कहा था कि चीन अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।

 इसी  बात पर पूरे  देश में उनके खिलाफ विरोध के सुर नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें  सेना के लिए पीटना शब्द शायद बहुत ही खराब है,  इस शब्द से कहीं न कहीं  सेना का अपनाम है। इसी सिससिले में तवांग झड़प पर राहुल गांधी की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर चीन के नाम पर ‘डर फैलाने’ का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या विपक्षी नेता का सेना से भरोसा उठ गया है। बीजेपी नेता ने गांधी की इस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की कि चीनी ‘‘हमारे सैनिकों को पीट रहे थे।’’ 

Related Articles

Back to top button