Pura Girinatha : इंडोनेशिया में बना भगवान शिव का पुरा गिरिनाथा हिंदू मंदिर

Pura Girinatha
Pura Girinatha : इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित पुरा गिरिनाथा हिंदू मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। गिरिनाथा शब्द संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है “गिरि” का अर्थ है पर्वत और “नाथ” का अर्थ है स्वामी या प्रभु। जीससे गिरिनाथा का अर्थ भगवान शिव से है, यानी कि पर्वतों के देवता। मुख्य रूप से यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां भगवान शिव से साथ – साथ अन्य देवी – देवतां की की भी पूजा की जाती है।
मंदिर की स्थापना
पुरा गिरिनाथा मंदिर की स्थापना के बारे में कहा जाता है कि यह 20वी सदी के समय बना था। इस मंदिर के निर्माण का मुख्य उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा के माध्यम से आध्यात्मिक शांति प्रापत करना है। पूरा रिरीनाथा मंदिर बाली के लोगों की धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं का केंद्र बना हुआ है।
बाली के हिंदू मंदिरों को इतिहास सैकड़ों साल पूराना है, इसलिए यहां हिंदू धर्म की जड़ें गहरी हैं। बाली के लोगों का मानना है कि पर्वत दिव्य शक्तियों का निवास स्थान है। इस लिए पुरा गिरिनाथा मंदिर का परिवतीय क्षेत्र में स्थित होना इसे और भी महत्वपूर्ण बना देता है।
मंदिरों की संरचना
बाली के मंदिरों का संरचना तीन भागों पर आधारित होती है। जो कि निस्ता मंडल, मध्यम मंडल और उत्तम मंडल हैं।
निस्ता मंडल बाहरी क्षेत्र है, यह मंदिरों का प्रवेश द्वार होता है। इसे कंडी बेंटार कहा जाता है। यह क्षेत्र साधारण लोगों और पर्यटकों के लिए खुला होता है। मध्यम मंडल धार्मिक गतिविधियों के लिए होता है। इस क्षेत्र में कई छोटे मंदिर होते हैं, जहां विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। यहां पुजारी और भक्तों के द्वारा पूजा और अनुष्ठान का किया जाता है। उत्तम मंडल आंतरिक क्षेत्र है, जिसे मंदिर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है। यहां केवल पूजारी प्रवेश करते हैं या विशेष धार्मिक इनुष्ठान के दौरान ही प्रवाश किया जाता है। येमुख्य देवता शिव का निवास स्थान माना जाता है, जिसे विशिष्ट धार्मिक वातावरण में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें : Kasturba Gandhi : महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए किए प्रयास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप