Panjab: पुलिस कर रही है मुर्गे की निगरानी, जानें कारण…

Panjab: आए दिन आपको अजीबोगरीब मामले सुनने में आते ही रहते हैं। इस बार एक मामला पंजाब से सामने आया है, जहां की बठिंडा पुलिस एक अजीब मामले से गुजर रही है। इसमें एक मुर्गा पुलिस केस का मालिक बन गया है। मामले का निर्णय आने तक पुलिस उक्त मुर्गे पर निगरानी रखेगी। पुलिस ने एक व्यक्ति को मुर्गों की लड़ाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक मुर्गा और ग्यारह ट्रॉफियां बरामद की हैं।
मुर्गो पर है पुलिस की नजर
अब पुलिस उक्त ट्राफियां और मुर्गे पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस को इस मुर्गे को चल रहे मामले में गवाही के दौरान कोर्ट में पेश करना होगा। तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर बठिंड पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई का आरोप लगाया है। उनमें से एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वहीं, पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है जो फरार हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मुर्गा और पुरस्कार देने वाले ग्यारह ट्रॉफियां बरामद की हैं। गौरतलब है कि वे मुर्गों की लड़ाई का टूर्नामेंट करते थे।
बेजुबान जानवरों को मारने के आरोप में मामला दर्ज
जीतने वाले मुर्गे के मालिक को भी पुरस्कार देने की घोषणा की गई। सरकार ने जानवरों, पक्षियों और मवेशियों की लड़ाई खेलों पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे खेलों को आयोजित करने वाले लोगों के खिलाफ बेजुबान जानवरों और पक्षियों को मार डालने के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें, बठिंडा चौंकी इंचार्ज निर्मलजीत सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली कि गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई कर रहे हैं। बल्लुआना निवासी राजविंदर सिंह, जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजविंदर सिंह इस मामले में गिरफ्तार है। हाल ही में गुरजीत सिंह और जगसीर सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनकी खोज की जा रही है।