Punjab : आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी : सीएम भगवंत मान

Share

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विचार-विमर्श के लिए आढ़तियों को बुलाया। इस दौरान आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान की खेती के अंतर्गत है और पंजाब का 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए वे स्वयं मंडियों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की निर्बाध और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसानों की भलाई के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान की खेती के अंतर्गत है और पंजाब का 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। आरबीआई ने खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) पहले ही जारी कर दी है। भारत सरकार ने इस सीजन ‘ए’ ग्रेड धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

‘न्यूनतम समर्थन मूल्य पर…’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खरीद एजेंसियां जैसे पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और केंद्रीय खरीद एजेंसी एफसीआई, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की निर्बाध और सुचारू खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य सरकार धान की निर्बाध खरीद और समय पर भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है।

‘उनके बैंक खातों में समय पर…’

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ने पहले ही किसानों की फसल मंडियों में पहुंचते ही खरीद सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। किसानों को उनके बैंक खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक व्यावहारिक प्रणाली विकसित की गई है। मंडी में अनाज की निर्बाध और सुचारू खरीद को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sanath Jayasuriya : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का ऐलान, सनथ जयसूर्या को हेड कोच किया नियुक्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें