Punjabराजनीति

Punjab: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को पत्र लिख चंडीगढ़ प्रशासक का पद भी छोड़ा

Punjab: पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर अपने पद का त्याग किया। उन्होंने इस्तीफे के पीछे नीजी कारणों का हवाला दिया। पुरोहित शुक्रवार (2 फरवरी) को ही दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आए थे।

Punjab: अपने व्यक्तिगत कारणों से दे रहा इस्तीफा 

बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा कि, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।’

2021 में बने थे गवर्नर

बनवारीलाल पुरोहित ने अगस्त 2021 में गवर्नर पद का कार्यभार संभाला था। यही नहीं, वे 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे थे। उससे पहले इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। बता दें कि पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।

भगवंत मान के साथ थी तकरार

बनवारीलाल पुरोहित की पंजाब CM भगवंत मान के साथ तीखी तकरार थी। पंजाब विधानसभा के सत्र को बुलाने को लेकर तो दोनों में रार इतनी बढ़ी थी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। वे अक्सर सरकार से विभिन्न मुद्दों को लेकर जवाब मांगते रहते थे। कल (2 फरवरी) ही सीएम भगवंत मान ने बनवारीलाल पुरोहित पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं। बात-बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह कानूनी नहीं गैर-कानूनी है। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है। कई लोगों ने सेलेक्टेड राज की आदत डाल ली है।’  

ये भी पढ़ें- Bihar: ‘माफियाओं को जाना होगा नेपाल, नहीं तो जल्द शुरू होगा पिंडदान’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

Related Articles

Back to top button