Uttar Pradesh

Pragyagraj: 08 फरवरी से 16 फरवरी तक विराट किसान मेले का आयोजन

प्रयागराज में विराट कृषि मेले का आयोजन 8 फरवरी से 16 फरवरी तक किया जाएगा। जिसको लेकर उप निदेश कृषि विनोद कुमार ने बताया है कि अखिल भारतीय सरदार पटेल, सेवा संस्थान अलोपीबाग परिसर मे  08 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक विराट किसान मेले का आयोजन किया गया है। आयोजित विराट किसान मेले का उद्घाटन  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा 08 फरवरी को पूर्वान्ह 10:30 बजे किया गया।

उन्होंने यह भी बताया है कि इस किसान मेले में कृषि एवं कृषि से सम्बंधित समस्त विभागों, संस्थायें, कृषि विश्वविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के साथ-साथ निजी संस्थाओं द्वारा स्टाॅल एवं सजीव प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस विराट किसान मेले में कृषि यंत्र विक्रेता तथा संस्थायें भी अपना स्टाॅल लगाकर कृषि यंत्रों का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार करेंगी। इस मेले में जीरो बजट खेती, जैविक खेती, यौगिक खेती, आधुनिक वैज्ञानिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, मिलेट्स (अन्न्न / पोषक अनाज) के प्रोत्साहन तथा किसानों की आय दोगुनी करने के दृष्टिगत अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग तिथियों तथा दिवसों में गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सम्बंधित विषयों के वैज्ञानिकगण एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों की वार्ता आयोजित की जा रही हैं।

मेले में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में देय सुविधाओं की जानकारी, राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सजीव स्टाॅल लगाकर जानकारी प्रदान की जायेगी। मेले में विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालयों द्वारा कृषि प्रदर्शनी लगाकर आधुनिक खेती एवं तकनीकी जानकारी दी जायेगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें;Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय जिला कार्यसमिति का किया शुभारंभ, कही ये मुख्य बातें

Related Articles

Back to top button