Delhi Punjab Bhawan : भाषा विभाग पंजाब द्वारा पिछले साल से दिल्ली स्थित पंजाब भवन में पंजाबी के प्रसिद्ध लेखकों और विद्धानों की तस्वीरें स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया था। अब तक पहले लगाई गई लगभग 40 तस्वीरों के बाद आज 20 और स्वर्गीय लेखकों तथा विद्वानों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
बरामदों में लगाई गई तस्वीरें
ये तस्वीरें पंजाब भवन के बी ब्लॉक के प्रवेश हॉल और ऊपरी मंजिलों के बरामदों में लगाई गई हैं। रजिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब भवन के कर्मचारियों द्वारा यह कार्य भाषा विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह ज़फर और डिप्टी डायरेक्टर आलोक चावला की निगरानी में किया गया।
प्रदर्शित करने के लिए विचार-विमर्श
इससे पहले विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर डॉ. एस करुणा राजू से मुलाकात करके पंजाब भवन में पंजाबियत को अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया था। डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर आसिता शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में भाषा विभाग की स्थानीय लाइब्रेरी की मरम्मत का कार्य पूरा कराकर इसे यहां आने और ठहरने वाली व्यक्तित्वों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा।
जिनमें प्रिंसिपल तेजा सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह सीतल, डॉ. दीवान सिंह कालेपानी, प्रिंसिपल सुजान सिंह, जसवंत सिंह कंवल, नानक सिंह, डॉ. हरभजन सिंह, दलीप कौर टिवाणा, बलराज साहनी, बाबा बुद्ध सिंह, सुखवंत कौर मान, महिंदर सिंह सरना, जनाब दीपक जैतोई, महिंदर कौर गिल, श्री राम सरूप अनखी, डॉ. रतन सिंह जग्गी, मोहनजीत, परमिंदरजीत और प्रो. अजमेर औलख शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav : तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, 12 दिन बाद सलाखों से मिली छुट्टी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








