Advertisement

संजय राउत ने क्यों कहा सुशांत राजपुत केस की तरह उन पर भी दर्ज हुई FIR ?

Sanjay Raut

Sanjay Raut

Share
Advertisement

शिवसेना सांसद संजय राउत पर दिल्ली में एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। दिल्ली की एक महिला जो बीजेपी की कार्यकर्ता हैं, उन्होंने सांसद संजय राउत पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस के अनुसार मामले में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने इस संदर्भ में शिकायत की थी।

अपने बचाव में शिवेसेना सांसद ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, ‘कथित तौर से ये बचकानी राजनीति किसी बीजेपी नेता के लिए कही गई थी। अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन मामला दिल्ली में दर्ज किया गया है।’

‘ये तो बिल्कुल वैसा है जैसे सुशांत सिंह राजपुत केस में हुआ था। जब पटना पुलिस ने उस मामले में केस दर्ज किया था, जब घटना मुंबई में हुई थी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस शासन काल में कानून के हाथ इतने लंबे हो गए हैं।… OMG’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *