Advertisement

MP News: राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस, CM शिवराज ने कसा तंज-कमलनाथ के ट्विटर की उड़ती रहती है चिड़िया

Share
Advertisement

Bhopal News: मध्य प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधान सभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर कांग्रेस (Congress) अब कमर कसती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते सोमवार दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के नेतृत्व में कांग्रेसी राजभवन का घेराव करने जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की तैयारियां कर ली गई हैं।

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो

इसके चलते आज पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेसियों से भोपाल (Bhopal) आने की अपील की है। दिगविजय सिंह ने पूर्व मंत्री और उनके पुत्र विधायक जयवर्द्धन सिंह (Jai Vardhan Singh) का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए लिखा कि ‘बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, निर्दोष किसानों के उत्पीड़न और दलित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन का घेराव करेगी।’

‘BJP का सिस्टम फेल हो चुका है

अपनी वीडियो में पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी सरकार को सत्ता का अहंकार है, जिसके चलते सिस्टम फेल हो चुका है। खासकर बीते 3 सालों में खरीदी हुई बीजेपी की सरकार ने लगातार किसानों का शोषण किया है। उन्हे ना फसलों का दाम मिल पा रहा है और ना बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। वहीं व्यापम घोटाले से लेकर अन्य नीतियों के चलते शिक्षित युवा बेरोजगारी का शिकार है। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा अनुसूचित जाति जनजाति के युवा भी बीजेपी सरकार के शिकार हैं, इसीलिए हम मिलकर बीजेपी सरकार के विरोध में राजभवन का घेराव करेंगे। कुल मिलाकर आज राजधानी भोपाल का पारा बढ़ने वाला है।

यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

बता दें कि स्थिति को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने भी आम जनता को परेशानी ना उठानी पड़े इसीलिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है। यातायात पुलिस के अनुसार रौशनपुरा चौराहे से भारतमाता चौराहे और रंगमहल चौराहे की ओर आने मार्ग और अटल पथ पर यातायात का दबाव प्रभावित होने के कारण यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है।

यहां भी बदले गए रूट्स

भदभदा चैराहा, भारत माता चैराहा से जवाहर चौक होकर रौशनपुरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक नेहरू नगर, मैनिट चैराहा, माता मंदिर, पी.एन.टी. चैराहा, टी.टी. क्रॉस होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं जहांगीराबाद, पॉलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

ये भी पढ़े: MP को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, CM शिवराज ने किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *