Advertisement

BJP पर लगे धर्म के नाम पर वोट मांगने के आरोप, कांग्रेस-RJD ने लिया आड़े हाथ

LokSabha Election 2024: Adheer Ranjan and Manoj Jha blames BJP in hindi
Share
Advertisement

LokSabha Election 2024: देश में जल्द लोकसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सभी चुनावी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया है।

Advertisement

LokSabha Election 2024: ‘मोदी को नहीं जनता की चिंता’

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘देश में किसान अभाव की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन कभी भी प्रधानमंत्री मोदी की किसी किसान के घर जाने की इच्छा नहीं हुई। चुनाव आ गए हैं तो प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर जाना बढ़ गया है। क्योंकि हर मंदिर में जाकर वे(पीएम मोदी) राम मंदिर का प्रचार करते हैं। भाजपा ने धर्म के आधार पर वोट मांगने का फैसला कर लिया है।’

मनोज झा ने भी साधा बीजेपी पर निशाना

RJD सांसद मनोज झा (Manoj Kumar Jha) ने भी बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने हिंदुत्व पर बात करते हुए कहा कि, ‘महात्मा गांधी से बड़ा हिंदु मेरी नजर में नहीं है, जिस व्यक्ति को गोली लगी लेकिन फिर भी वे ‘हे राम’ कहते हुए दुनिया से विदा हुए। उन्होंने कभी राजनीति और धर्म का घालमेल नहीं किया। वे जानते थे कि राजनीति में धार्मिकता धर्मांधता में तब्दील हो जाती है। आज इस देश में कई महीनों से रोजगार पर बात नहीं हो रही है। 2014 में PM मोदी रोजगार के वादे पर आए थे, राम मंदिर पर नहीं। वे जानते हैं वे असफल हुए तभी उन्होंने इससे अपनी असफलता को छुपाने की कोशिश की है।‘

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मचा बवाल, जयराम रमेश ने बताया राजनीतिक समारोह

Follow us on: https://twitter.com/AHindinews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *