जया बच्चन की जीवनी: जया बच्चन किस पार्टी की सांसद हैं? जानें कुछ अनछुए पहलू

Jaya Bachchan किस पार्टी की सांसद हैं?
जया बच्चन की जीवनी: जया बच्चन राजनीति में आने से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। महानायक अमिताभ बच्चन से शादी के बाद जया ने एक तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया था। शादी के बाद जया कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आईं थीं। बाद में जया बच्चन राजनीति में आ गईं और लंबे समय से राजनीति में ही हैं। विवाह से पूर्व जया बच्चन का वास्तविक नाम जया भादुरी था। 1992 में भारत सरकार की तरफ से जया बच्चन को पद्म श्री का सम्मान भी मिल चुका है।
जया बच्चन किस पार्टी की सांसद हैं
जया बच्चनी की जीवनी में आज जानते हैं कि जया किस पार्टी की सांसद हैं। बता दें कि जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। 2004 से चार बार वो समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सदस्य हैं। जया बच्चन कई मौकों पर अपनी मुखर आवाज बुलंद कर चुकी हैं। जया बच्चन ने हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान निलंबित सांसदों के लिए भी अपनी आवाज उठाई थी।
जया बच्चन का व्यक्तिगत जीवन
जया का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था। अपने प्रारंभिक जीवन के कुछ वर्षों को जया ने नागपुर, महाराष्ट्र में बिताए। जया भादुरी की शादी अमिताभ बच्चन से 1973 में हुई थी। जिसके बाद जया ने फिल्मों से दूरी बना ली। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक बेटा और एक बेटी है। अमिताभ बच्चन के बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है और उनकी शादी विश्व सुंदरी और अभिनेत्री एश्वर्या राय से हुई है।
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की बेटी का नाम श्वेता नंदा है। श्वेता की शादी दिल्ली में कपूर परिवार के उद्योगपति पोते निखिल नंदा से हुई है। श्वेता को दो बच्चे हैं। नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा। अभिषेक बच्चन की एक बेटी है और अभिषेक की बेटी का नाम आराध्या बच्चन है।
जया बच्चन का फिल्मी सफर
जया को अपने समय की हिन्दी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से जाना जाता था। अपने करियर के दौरान, उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए तीन शामिल हैं। जया नूतन के साथ महिला अभिनय श्रेणियों में सर्वाधिक सम्मानित कलाकार हैं। 2007 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
फिल्मों की बात करें तो जया ने सिलसिला (1981), फिजा (2000), कभी खुशी कभी गम (2001), कल हो ना हो (2003) जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई गंभीर और व्यावसायिक फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। हालांकि अब वो राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं और फिल्मों लगभग दूर हो चुकी हैं।