
Haryana Politics: राजनीति मे कब, कहां, क्या हो जाए किसी को नही पता। यही हाल आज हरियाणा मे हुआ। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हो गया। यहां चंद घंटों के भीतर सरकार बदल गई और बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। नायब सैनी को जहां राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई तो दूसरी उनके साथ पांच विधायक भी मंत्री बन गए।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनके प्रयासों के लिए उन्हें और उनके मंत्रियों की टीम को शुभकामनाएं।
नायब सिंह ने दिया मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा, हमारा नवगठित मंत्रिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद देना चाहता है… उन्होंने हरियाणा को एक नई दिशा दी है और सुशासन का सबसे अच्छा उदाहरण दिया है उन्होंने बिना किसी भेदभाव के राज्य में विकास कार्य किया है।
इन लोगों को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी
- कंवपर पाल सिंह गुज्जर
- जय प्रकाश दलाल
- मूलचंद शर्मा
- डॉ. बनवारी लाल
यह भी पढ़ें- Haryana Politics: हरियाणा में नायब सैनी बने नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलवाई पद व गोपनीयता की शपथ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप