Advertisement

इटावा में गरजे CM योगी, बोले- ‘कल्याण सिंह के निधन पर संवेदना तक व्यक्त नहीं की और माफिया की मौत…’

CM Yogi

CM Yogi

Share
Advertisement

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में शिवपाल यादव के लिए कहा कि मुझे तरस तो बेचारे शिवपाल सिंह पर आ रहा है वह तो केवल जैसे सत्यनारायण कथा में जजमान एक होता है जो कथा सुनता है और बाद में जो अन्य लोगों को जो चूर्ण वितरण किया जाता है तो यह केवल चूर्ण खाने वाले व्यक्तियों में रह गए हैं।

Advertisement

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कभी नेताजी मुलायम सिंह यादव के मुख्य सिपहसालार हुआ करते थे पूरे प्रदेश में तूती बोलती थी और आज क्या हालत है। यदि कहीं कोई कार्यक्रम हो रहा है तो उनको बैठने के लिए सोफा तक नहीं मिलता, मिलता है तो उसका हत्था मिलता है उन्हें बैठने के लिए और वो चूर्ण खाने के आदी हो गए। इसीलिए मैं कहता हूं यह वीर भूमि है चूर्ण मत खाइए, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सत्ता में सहभागी बनकर विकसित भारत और आत्मनिर्भिर भारत संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नारा देती है कि हम करीबी हटाएंगे क्या इनका गरीबी हटाने का नारा आज का है क्या, 54 वर्ष पहले श्रीमती इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, उनके बाद उनका पोता भी वही नारा दे रहा है कि हम गरीबों हटाएंगे कांग्रेस ने तो 65 वर्षों तक शासन किया है तब तो यह कुछ कर नहीं पाए और आज गरीबी हटाओ की बात याद आ रही है, जब कांग्रेस की सत्ता थी तो गरीब भूखा मरता था, किसान आत्महत्या करता था, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे नौजवान पलायन करता था। आज कहते हैं कि गरीबी हटाएंगे गरीबी कैसे हटाएंगे, आज कांग्रेस कह रही है कि हम आपकी प्रॉपर्टी का सर्वे करवाएंगे। आपके बाप-दादाओ- मां-बाप ने एक मकान एक गांव में या शहर में बना दिया है घर में पांच लोग हैं सभी लोग अगर दो कमरों में रह सकते हैं तो कांग्रेस और सपा बाकी के बच्चे दो कमरों को हड़पने का काम कर रही है। मेहनत करेगा हमारा आदमी और मकान को हड़पने का काम करेंगे यह कांग्रेस और सपा वाले, मैं नहीं इनका इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र यह बात कहता है।

सीएम योगी ने कहा बहनों और भाइयों मैं एक सपा नेत्री का बयान पढ़ रहा था वो कह रहीं थीं मोदी जी ने कहा है कि माता और बहनों के मंगलसूत्र पर भी संकट आने वाला है। आपको बता दूं मंगलसूत्र हिंदुस्तान की संस्कृति है शिष्टाचार है परंपरा है, हमारी माता बहनें स्त्री धन के रूप में जेवर को अपने यहां संभाल कर रखती हैं। जो संस्कृति भारत में है वह आपको कहीं भी देखने को नहीं मिलती है, हर परिवार में एक तोला सोना से लेकर 1 किलो सोना तक मिल जाएगा क्योंकि वही उसकी अमानत होती है क्योंकि वही उसका संस्कार होता है, क्योंकि यही चीज वह अपनी अगली पीढ़ी को विरासत में देती है अपनी बहू को देती है अपनी बेटी को देती है, कांग्रेस के लोगों की बुरी दृष्टि उसी पर है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस और इशारा किया था पर बड़ा ही हास्यास्पद बयान समाजवादी पार्टी की नेत्री का आया। हम प्रश्न पूछ रहे हैं और एक प्रश्न आपको भी पूछना चाहिए कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के विकास के लिए श्री राम जन्मभूमि के लिए समर्पित किया था, कल्याण सिंह जी की मृत्यु हुई। मुलायम सिंह जी की मृत्यु पर मैं स्वयं उनके पैतृक गांव में आया था सैफई में आकर मैंने स्वयं उनको श्रद्धांजलि अर्पित की थी उनके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कुछ ना कुछ सेवा ही तो थी, मैं आया था और मेरी पार्टी के लोग भी आए थे। प्रधानमंत्री जी ने शोक व्यक्त किया था लेकिन स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की मृत्यु पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी की तरफ से किसी ने शोक संवेदना व्यक्त नहीं की थी। कल्याण सिंह जी के साथ इस प्रकार का भेदभाव किया था समाजवादी पार्टी ने। और आप लोगों ने यह भी देखा होगा कि एक माफिया मरा था, उसकी मौत पर फतिया पढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग मेल मिला कर रहे थे वह भी दृश्य आप लोगों ने देखा होगा।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 13 राज्यों की 88 सीटों पर कल वोटिंग, दूसरे चरण की इन हॉट सीटों पर रहेगी नजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें