होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान संगठनों को फटकार लगाई है। कैप्टन ने कहा कि किसान संगठन केवल हमारे समर्थन की वजह से दिल्ली तक पहुंचे हैं। अगर उन्हें पंजाब में ही रोक दिया जाता तो वो न ही सिंघु बॉर्डर पहुंच पाते और न ही टिकरी बॉर्डर।
देशभर में किसान संगठन, ख़ासतौर से पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले किसान संगठन, पिछले करीब 10 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार भी कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन को हवा देती रही है। साथ ही केंद्र में भाजपा सरकार को घेरती रही है, जिससे किसान संगठनों को बल मिलता रहा है।
लेकिन अब पंजाब के CM ने किसान संगठनों की खिंचाई की है। उन्होंने होशियारपुर में दावा किया कि किसान संगठनों की वजह से पंजाब को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचा है। कैप्टन किसान संगठनों पर जमकर बरसे और कहा कि यदि वो किसानों को पंजाब में ही रोक देते तो दिल्ली तक पहुंच ही नहीं पाते।
उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा और दिल्ली के अलावा अकेले पंजाब में ही किसान अलग-अलग 113 जगहों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कैप्टन ने आगे कहा कि राज्य को धरने के कारण व्यापक तौर पर आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
CM ने कहा कि पंजाब की जिस जमीन पर किसान धरना कर रहे हैं, वो उनकी है और ये धरना उनके हित में नहीं है। कृषि कानून में संशोधन लाने के लिए उन्हें केंद्र सरकार पर दबाव बनान चाहिए न कि अपने ही राज्य के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाना चाहिए।
वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कैप्टन के इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को भड़काने का काम खुद अमरिंदर ने ही किया है।
Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…
PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…
CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…
Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…
CHIRAG in JHANJHARPUR: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधराठाढ़ी…
This website uses cookies.