Advertisement

Assam : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए राज्य सरकार ने नहीं दी रात्रि विश्राम की इजाजत : कांग्रेस

Assam : 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए असम सरकार ने नहीं दी रात्रि विश्राम की इजाजत : कांग्रेस
Share
Advertisement

Assam : कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को 2 जिलों में रात्रि विश्राम की इजाजत नहीं दी है। असम (Assam) में विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया ने बताया कि पार्टी अब यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के लिए वैकल्पिक जगह की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए निजी प्रॉपर्टी में रात्रि विश्राम की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, जहां राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेता रात्रि विश्राम कर सकेंगे।

Advertisement

सैकिया ने क्या कहा?

सैकिया ने कहा कि हमने धेमाजी जिले में गोगामुख में स्कूल के मैदान पर रात्रि विश्राम के लिए अपने कंटेनर वाहनों को पार्क करने की इजाजत मांगी थी। शुरुआत में इजाजत दे दी गई थी। लेकिन, अंतिम समय में इस मंजूरी को वापस ले लिया गया। इसी तरह जोरहाट में एक कॉलेज के खेल मैदान पर रात्रि विश्राम की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने वहां भी इजाजत नहीं दी।

लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है  

भाजपा हमारे मार्च करने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है, जबकि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम भी नहीं है। अब हम लोगों और प्राइवेट फर्मों से मदद मांग रहे हैं ताकि हम रात्रि विश्राम के लिए उनकी जगह का इस्तेमाल कर सकें।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कब निकलेगी?

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी है। वहीं यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। असम में 18-25 जनवरी के बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी। सैकिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने भारत की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वह अब देश पर शासन कर रही है।

यह भी पढ़ेें – महागठबंधन में हो चुका है लोकसभा सीटों का बंटवारा- भाई वीरेंद्र, आरजेडी

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें