Advertisement

Arvind Kejriwal Birthday: PM मोदी ने दिल्ली के CM के जन्मदिन पर किया ट्विट, जानें क्या कहा?

Share
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सुबह से ही उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। बता दें कि इस अवसर पर आज मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

पीएम ने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनकी लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं।’ इस पर केजरीवाल ने लिखा ‘बधाई के लिए धन्यवाद सर’


पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई अन्य मंत्रियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी। जिसमें नितिन गडकरी भी शामिल हैं। नितिन गडकरी ने भी अपने पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’ इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद नितिन जी..

मुख्यमंत्री को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी बधाई दी। एलजी सक्सेना ने लिखा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।

क्या देश के लिए मिलकर काम नहीं कर सकते

इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए लिखा है कि क्या एक राष्ट्र के नाते हम सब मिलकर काम नहीं कर सकते? उनकी पुण्यतिथि पर अटल जी को शत-शत नमन।
बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। वह दिल्ली में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर सीएम बने। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल फरवरी 2025 तक है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंच रहे बिहार के 35 बड़े कांग्रेसी नेता, खरगे और राहुल गांधी करेंगे बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *