राजनीति

अडानी मुद्दे पर अमित शाह ने Congress को दी चुनौती

Amit Shah on Congress: अडानी समूह पर बीते कई दिनों से राजनीति गरमाई हुई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक संग्राम छिड़ा हुआ है। विपक्ष भी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, कांग्रेस के आरोपों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पास “छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है”।

“अदालतें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं”

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। एक मंत्री के तौर पर अगर सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है तो मेरे लिए टिप्पणी करना सही नहीं है। लेकिन इसमें बीजेपी के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और कुछ भी नहीं है।”
तो वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर विवाद के दौरान पार्टी ने केंद्र के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस को अदालत में अपने दावों के सबूत पेश करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा “वे अदालत क्यों नहीं जाते? जब पेगासस का मुद्दा उठाया गया था, मैंने कहा था कि सबूत के साथ कोर्ट जाओ, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ये सिर्फ शोर मचाना जानते हैं। अदालतें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं”।

ये भी पढ़ें : Adani Group करेगा मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी बस्ती ‘धारावी’ का रिडेवलेप, जानें क्या होंगे फायदे

Related Articles

Back to top button