Advertisement
राजनीति

अखिलेश यादव ने लोकतंत्र मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत, योगी सरकार के 100 दिन पर साधा निशाना

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में कल योगी सरकार के 100 दिनों पर उनके द्वारा बताए गए कामों को आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमला किया है। बता दें आज अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने योगी सरकार 2.0 के आज पहले 100 दिन पूरे होने पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ 100 दिन नहीं बल्कि पांच साल और 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए।

Advertisement

बता दें समाजवादी पार्टी ने आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत किया है। इसके तहत अखिलेश यादव ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शिंदे-बीजेपी सरकार आने से बुलेट ट्रेन को लेकर उम्मीदें फिर बढ़ी

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने डॉक्टर्स के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया,जो इस वक्त गरमाया हुआ है। यूपी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बिना पूछे डॉक्टर्स के ट्रांसफर का मामला सामने आया है। इसपर डिप्टी सीएम ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जवाब भी मांगा है। सपा प्रमुख ने कहा कि 100 दिन की उपलब्धि की पोल खुल गई है। डिप्टी सीएम लखनऊ छोड़कर गये और जब वापस लौटे तो पता चला कि उनके बिना पूछे ट्रांसफर हो गये इससे पता चलता है कि सरकार को पीछे से कोई चला रहा है।

इसी के साथ सपा प्रमुख ने आगे कहा कि पिछले पांच साल में जो धांधली, पेपर लीक आदि हुए हैं। उनका श्रेय भी योगी सरकार को लेना चाहिए। यहां अखिलेश ने यूपी दरोगा भर्ती का जिक्र किया कहा कि वहां बड़े पैमाने पर धांधली हुई स्क्रीन शेयर करके पेपर लीक हुआ जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गये। अखिलेश ने कहा कि सरकार बताये कि नौकरी मिलेगी या पेपर लीक धांधली में ही नौकरी चली जाएगी। अखिलेश ने यह भी दावा किया कि योगी सरकार अब भी जिन चीजों का उद्घाटन कर रही है वह सपा कार्यकाल की हैं। अखिलेश ने कहा कि सुना है लखनऊ में लू-लू मॉल का उद्घाटन होने वाला है वह हमारी सरकार की उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से दुबई जा रहे Spicejet विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रिपोर्ट: लाल चंद

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.