Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में आई 94 डॉलर की गिरावट, जानें अपने शहर में तेल के दाम

Petrol Diesel Price Today : अंतराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में अभी तक कोई भी बढ़ोतरी नही हुई है जारी गिरावट के चलते आज यानि शुक्रवार को दामों में कोई भी बदलाव नहीं आया है। वहीं कच्चे तेल में लगातार गिरावट देखी जा रही है साथ ही गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल भी फरवरी के बाद से अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है बाजार में इंफ्लेशन का वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि और मांग पर असर के डर से क्रूड ऑयल भी काफी कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है।
पेट्रोल-डीजल में लगातार बनी हुई गिरावट
शुक्रवार की सुबह ब्रेंट क्रूड 10 सेंट्स मतलब 0.1 प्रतिशत गिरकर 94.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया वहीं U.S. WTI क्रूड 6 सेंट्स गिरकर 88.48 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया है। मंदी के डर के बीच कीमतें गिर रही हैं, चूंकि भारत में कई महीनों से तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ है, खासकर तब कच्चा तेल लगातार रिकॉर्ड ऊंचाइयां छू रहा था, तो फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा कि इस गिरावट के असर से क्या घरेलू दामों पर कोई बदलाव देखने को मिलेगा या नही।
कुछ प्रमुख शहरों के अबतक के पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुबंई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 107.24 | 89.76 |
पटना | 108.48 | 94.04 |
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू किए जाते हैं। आप घर बैठकर भी ईंधन की कीमत का पता लगा सकते हैं इसके लिए आपको( Indian Oil )पर मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर (9224992249) पर (SMS) भेजना होगा। आपका मैसेज होगा (‘RSP-पेट्रोल पंप) का कोड’. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के पेज से आसानी से मिल जाएगा और आप इसके जरिए अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम को जान पाएंगे