बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीयवायरल

PC Of Election Commission: हम आपकी अंगुली पर स्याही लगाने को तैयार हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त

PC Of Election Commission: हम आपके अंगुली पर स्याही लगाने को तैयार हैं। आप भी तैयार हो जाइए। 2024 पूरे विश्व चुनावों का वर्ष है। इस दौरान पांच दर्जन से अधिक देशों में चुनाव होना है। दुनिया के सबसे लोकतंत्र भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। यह बातें लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहीं।

उन्होंने बताया लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 में समाप्त हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर का भी जिक्र किया। वह बोले, हमने कई प्रदेशों, सुरक्षा महकमे, राजनीतिक पार्टियों से बात की है। और समीक्षा की है।  मैं आपको बताना चाहता हूं कि इतने बड़े विविधिता भरे देश में कैसे हमने दो साल में अपने आप को चुनाव कराने के लिए तैयार किया।

उन्होंने बताया कि भारत में 96 करोड़ 88 लाख वोटर हैं। इलेक्शन कमीशन अब तक हम 400 से ज्यादा इलेक्शन कंडट करा चुका है। उन्होंने कहा दोस्तों एक सवा साल में 11 इलेक्शन इस्टेट इलेक्शन हुए हैं। वो पीस फुल हुए। जीरो रू पोल्स, कोर्ट केस भी रिड्यूस हुए। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका में उन्नति है। अब हम इस पर और काम कर चुके हैं।

हम कहां पहुंचना चाहते हैं यह भी बताएंगे। हम अपनी तैयारी बताएंगे। हमारी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। इसमें कई तकनीकों का प्रयोग होता है। इस अलावा मैन पॉवर अलग है। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 21.5 करोड़ युवा वोटर (18-29 आयु)। 82 लाख 85 साल से ऊपर के मतदाता हैं। 55 लाख ईवीम से होगा चुनाव कराया जाएगा।

इस चुनाव में 1.5 करोड़ सुरक्षाकर्मी और अधिकारी, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। इस बार 85 लाख लड़कियां (18-19 साल) मतदान करेंगी. देश में कुल युवा मतदाता(18-19साल) 1.85 करोड़ हैं। 47.15 करोड़ महिला मतदाता, 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट। एक अप्रैल तक वोटर लिस्ट अपडेट किया जाएगा। नो योर कैंडिडेट एप में मतदाता अपने प्रत्याशी की डिटेल देख सकते हैं। इसमें उसकी संपत्ति, आपराधिक ब्योरा आदि होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से ज्यादा डिसएबिलिटी वाले और 85 साल से ज्यादा वाले मतदाता स्वैच्छिक तरीके से घर पर ही मतदान कर सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार धन, बल आदि के उपयोग पर सख्त नजर रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति या पार्टी द्वारा चुनावों को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति अपने मोबाइल के जरिए भी इस तरह की शिकायत कर सकेंगे। हर जिले में इन सब पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष केंद्र बनाया जाएगा। जिस पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता शिकायत कर सकेंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि इंटरस्टेट और इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस की अलग-अलग बैठक, इन बातों पर मंथन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button