मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में यात्री ने किया शौच और पेशाब, शर्मसार हुए सभी यात्री

Share

एक बार फिर एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया है। दरअसल, फ्लाइट में एक यात्री ने पेशाब किया और शौच किया। विमान के लैंड होते ही पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 24 जून 2023 को मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान AIC 866 में सीट नंबर 17F पर एक यात्री जिसका नाम राम सिंह है। वह फ्लाइट में बैठा था। उसने विमान में फर्श पर पहले पेशाब किया फिर शौच किया और बाद में थूकने लगा। जब यात्री ने ऐसी हरकत की तब क्रू मेंबर ने उसे रोका लेकिन रोकने पर उसने बहस करना शुरू कर दिया। जिसके कारण विमान में काफी देर तक हंगामा होता रहा और इस घटना से विमान में सवार अन्य यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस घटना की सूचना केबिन क्रू अमन वत्स ने पायलट-इन-कमांड कैप्टन वरुण संसारे को दी जिसके बाद एयर इंडिया ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294/510 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। विमान के लैंड होते ही आईजीआई पुलिस (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार किया। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि “उड़ान के दौरान पैसेंजर सीट नंबर 17एफ पर बैठा था। उसने फर्श पर शौच और पेशाब किया।”
आपको बता दें कि इस तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। साल 26 नवंबर 22 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़े: प्रगति मैदान टनल में हुई लूट के चारों आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पहले की थी लाखों की लूट