
Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इसी कड़ी में पप्पू यादव चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली पहुंचे। उन्होंने एक्स पर जानकारी साझा की। पप्पू यादव ने शनिवार को पोस्ट कर लिखा, 44 साल बाद रायबरेली आ रहा हूं।
पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि रायबरेली आ गया हूं, 44 साल बाद रायबरेली आया हूं। जबरदस्त उत्साह है। राहुल गांधी जी पांच लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे। कोई अचरज नहीं होगा।
दरअसल राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन इस सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। यहां बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि राहुल गांधी वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। अगर रायबरेली सीट की बात करें तो इस सीट से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था। इसके बाद सोनिया गांधी राज्यसभा चली गईं।
आपको बता दें कि पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से अपना नामांकन भरा था। वो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे थे। यहां पर दूसरे चरण में मतदान हो गए हैं। मतदान होने के बाद अब वो कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही पप्पू यादव ने कांग्रेस ज्वाइन किया है। उनका कहना है कि वो कभी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पूर्णिया सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया। बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन है। बिहार में आरजेडी एक बड़ी पार्टी है। टिकटों के बंटवारे में उसका अहम रोल था। आरजेडी ने कांग्रेस को पूर्णिया की सीट नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय नामांकन किया था।
यह भी पढ़ें: Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान का एनडीए पर तंज, बोले… 400 पार तो क्या, बेड़ा पार भी नहीं होगा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप