ओलंपिक पदक विजेताओं का देश में हुआ भव्य स्वागत

Anurag Thakur/ Twitter
नई दिल्ली: देश लौटे ओलंपिक विजेताओं का सभी देशवासी स्वागत कर रहे हैँ। केंद्र सरकार ने भी सोमवार को खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।
खिलाड़ियों के स्वागत के लिए मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और विधि मंत्री किरेन रिजीजू मौजूद थे।
सामारोह के दौरान गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा पर सबकी निगाहें थी।
कांस्य पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम और चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने समारोह स्थल पहुंचन कर केक काटा।
ओलंपिक में भारत के लिए जहां नीरज चोपड़ा का नाम सुनहले अक्षरों में लिखा गया है, वहीं वेट लिफ्टर मीराबाई चानू और कुश्ती खिलाड़ी रवि कुमार दाहिया सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
पुरुषों हॉकी टीम के अलावा कांस्य पदक की हकदार बॉक्सर लोवलिना, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और रेसलर बजरंग पुनिया बने।
सिंधु और चानू इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे दोनों पहले भारत लौट चुके थे।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “टोक्यो 2020 एक ऐसा ओलंपिक खेल रहा जहां भारत के लिए कई चीज़ें पहली बार हुई। ओलंपिक में टीम इंडिया की सफलता ये दिखाती है कि नया भारत कैसे सोचता है और दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहता है।”